फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023 IND vs NZ: भारत की जीत पर काशी में फिर मनाई गई दिवाली, बांटी गई मिठाई तो कहीं पटाखों की गूंज

Thu, 16 Nov 2023 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शहर में चाहे सोसाइटी या सार्वजनिक स्थान सभी जगहों पर लोग बड़ी स्क्रीन, टीवी या मोबाइल फोन से चिपके नजर आए। रोमांचक मुकाबले के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने पर शहरवासियों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
World Cup 2023 IND vs NZ: भारत की जीत पर काशी में फिर मनाई गई दिवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में बुधवार को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत की जीत पर काशी वासियों ने पटाखे जलाकर व आतिशबाजी कर खुशी मनाई। अस्सी के पंकज वाजपेयी ने कहा कि भारत ने पिछला हिसाब बराबर कर लिया है। लंका, रविंद्रपुरी, नदेसर, लहुराबीर आदि क्षेत्रों में जमकर पटाखे फोड़े गए। 

विज्ञापन

शहर में चाहे सोसाइटी या सार्वजनिक स्थान सभी जगहों पर लोग बड़ी स्क्रीन, टीवी या मोबाइल फोन से चिपके नजर आए। रोमांचक मुकाबले के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने पर शहरवासियों ने पटाखे जलाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
लोगों ने कहा कि पिछले विश्वकप में सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ा था, इसलिए अब भारत की जीत के साथ वह पुराना हिसाब बराबर हो गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच शुरू होते ही सभी भारत की जीत दुआ-प्रार्थना करने लगे। भाई दूज कार्यक्रम को जल्द निपटाकर सभी एक जगह एकत्रित हो गए। भारत के पहले खेलने पर सभी को दोगुनी खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें