फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए तैयार की गई एक खास बनारसी साड़ी, जीतने पर टीम इंडिया को गिफ्ट की जाएगी

Wed, 10 Jul 2019 03:54 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
खास बनारसी साड़ी दिखाते एमएसएमई के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। यही कारण है कि एक साड़ी व्यवसाई ने बनारसी साड़ी को ही वर्ल्ड कप के रंग में रंगवा दिया है। ऐसा इसलिए भी है कि बनारसी साड़ी की पूरी दुनिया दीवानी है। देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी महिलाएं इसके आकर्षण से खुद को दूर नहीं रख पाती हैं। यही कारण है कि बनारसी साड़ी को जीआई (Geographical Indication) दर्जा मिला हुआ है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। तभी तो काश्याम इंटरनेशनल के अधिष्ठाता सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने वर्ल्ड कप और भारतीय टीम को समर्पित एक साड़ी बनवाने का फैसला किया।

दो बुनकरों ने हथकरघा पर इस साड़ी को विद्या कॉपलेक्स में 15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया। उपनिदेशक प्रभारी एमएसएमई वीके वर्मा ने प्रतिष्ठान में उस खास साड़ी का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए बनाई गई खास बनारसी साड़ी - फोटो : अमर उजाला
सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस खास साड़ी को शुद्ध रेशम से हथकरघे पर तैयार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने इच्छा जताई है कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2019 जीतती है तो सभी खिलाड़ियों को ये बनारसी साड़ी भेंट करेंगे।

इस खास साड़ी पर कढ़ाई करके वर्ल्ड कप की ढेरों आकृतियां बनाई गई हैं। चांदपुर स्थित एमएसएमई कार्यालय में इसका प्रदर्शन किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें