फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस: शहर में तीन स्थानों पर शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगी मदद; प्रदीप ने 200 बार किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2026 11:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से बीएचयू ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल और आईएमए शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सैकड़ों रक्तदाताओं का जुटान होगा। इस दान से जरूरतमंदों को काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में जुटे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Blood Donor Day: जरूरतमंद लोगों को इलाज के दौरान खून का संकट न हो और उनको जरूरत पर खून मिल सके, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस साल भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीएचयू ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल और आईएमए में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगने वाले शिविर में आप जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर सकते हैं। अमर उजाला की ओर से जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से हर साल विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को, कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को और स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसी कड़ी में 14 जून, रविवार को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल और आईएमए लहुराबीर के साथ ही बीएचयू ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 

राजेश गुप्ता कर चुके हैं 126 बार रक्तदान
रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष और काशी रक्तदान, नेत्रदान कुटुंब समिति के संस्थापक सचिव राजेश कुमार गुप्ता अब तक 126 बार रक्तदान कर चुके हैं। कोरोना काल में जब हर कोई सेहत को लेकर भयभीत था, तब भी राजेश ने जरूरतमंद मरीजों के लिए कदम आगे बढ़ाया। कोटवा सराय मोहाना निवासी राजेश बताया किअब तक 46 बार रक्तदान, 76 बार प्लेटलेट्स और 4 बार प्लाज्मा दान कर चुके हैं।  
विज्ञापन

प्रदीप ने किया रक्तदान का आंकड़ा 200 के पार
सिगरा के सोनिया निवासी प्रदीप इसरानी ने अब तक सबसे ज्यादा बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड बनाया है। बताया कि अब तक 262 बार रक्तदान कर चुके हैं। कहा कि जीवन में 375 बार रक्तदान करने का लक्ष्य लिया है। इसको पूरा करना है। अभी 12 जून को ही होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एक मरीज के लिए उन्होंने रक्तदान किया। बताया कि 134 बार रक्तदान, 128 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें