आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 14 जून को आयोजित रक्तदान दिवस के अवसर पर जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ और कानपुर में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
तीन-तीन नुक्कड़ नाटक के जरिए जनता को रक्तदान के महत्व को समझाया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक रामजी बाली ने बताया कि रक्तदान के बारे में आज भी समाज में भ्रांतियां हैं। नुक्कड़ नाटक के जरिए हम जन-जन में जागरूकता फैलाएंगे और इस अभियान की शुरूआत सुबह ए बनारस के मंच से होगी।