नाराज श्रमिक शनिवार की सुबह ट्रैक पर ही बैठ गए और बोल्डर और गर्डर से ट्रैक जाम कर दिया। इससे कई श्रमिक स्पेशल और राजधानी ट्रेन प्रभावित हुई है। सुबह करीब पौने सात बजे रेल प्रशासन ने वाराणसी कंट्रोल से बात कर ट्रेन को वाराणसी-छपरा रेल रूट से विहार के मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया।
रेलवे की लापरवाही पड़ सकती है भारी
रेलवे की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन को लेकर काफी लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार की शाम को हो पड़ाव कंपास व्यास नगर हॉल्ट पर एक श्रमिक स्पेशल को ढाई घंटे खड़ा कर दिया गया। इससे नाराज श्रमिकों ने जमकर बवाल किया। कोच के शीशे तोड़ दिए। चालक और गार्ड को मारने के लिए दौड़ा लिया था। तीन दिन पहले जौनपुर जाने वाली ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन भेज दिया गया। इसी तरह शुक्रवार की रात भी मुजफ्फरपुर की ट्रेन को स्थानीय स्टेशन पर डायवर्ट कर दिया गया।