फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा के रंगोत्सव में सम्मानित हुए कार्यकर्ता, पदाधिकारी

विज्ञापन
भाजपा वाराणसी महानगर द्वारा रंग उत्सव कार्यक्रम में पुष्प वर्षा करते बहुत बड़े । संवाद - फोटो : अपनी बिटिया सुषमा को मैगलगंज से परीक्षा दिलाने आईं श्यामा कुमारी।
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा महानगर कमेटी की ओर से अंधरापुल के पास सिटी गार्डेन में शनिवार को रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में महानगर कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व महानगर अध्यक्षों एवं वर्तमान मंडल अध्यक्षों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् पहनाकर महानगर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रंगोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गायक मासूम अली और उनकी टीम के होली गीत और चैती सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। इसके बाद कवि चकाचक ज्ञानपुरी और दमदार बनारसी ने अपने हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए सप्रेम स्वरुचि भोज की व्यवस्था भी की गई। इसके पहले सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले सभी लोगों को चंदन का टीका लगाया गया। महिलाओं की टीम द्वारा गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गई और लोगों पर इत्र का छिड़काव किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, रामगोपाल मोहले और एमएलसी अश्वनी त्यागी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा महानगर के सभी 13 मंडल अध्यक्षों का भी सम्मान हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें