फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। सथवां गांव में बहूभोज समारोह के दौरान शुक्रवार को टेंट लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर टेंट व्यवसायी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत सथवां निवासी कल्लू राजभर के बेटे अवि राजभर की बृहस्पतिवार को मत चौधरी स्थित बरात गई थी। बारात वापसी के बाद शुक्रवार को बहूभोज की तैयारी चल रही थी। तीन टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए। जिसमें से गंभीर झुलसे जिगर उर्फ नत्थू (17) निवासी उदयपुर थाना चोलापुर की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, वही दो मजदूर रिंकू को विजय निवासी उदयपुर थाना चोलापुर को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मृतक के पिता नागेंद्र के तहरीर पर टेंट व्यवसाई सौरभ और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें