फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आने को पकड़ने चला ट्रेन तो छूटा हाथ, मऊ के मजदूर की लुधियाना में मौत

Sun, 17 May 2020 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमर गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर युवक की गुरुवार को पंजाब के लुधियाना स्टेशन पर मौत हो गई। घटना के समय मजदूर ट्रेन पकड़ने जा रहा था, इस दौरान उसका हाथ छूट गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना जैसे घर वालों और ग्रामीणों को हुई तो पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।


मृत प्रमोद यादव(35) पुत्र सूबेदार यादव जीवोकोपार्जन के लिए पंजाब प्रांत में मजदूरी करता था। पूरे देश में लॉकडाउन के चलते वह भी वहीं फंस गया। जैसे ही सरकार के आदेश पर श्रमिक ट्रेनों द्वारा मजदूरों को घर भेजा जा रहा था। सूचना के बाद प्रमोद भी गुरुवार को ट्रेन पकड़ने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने के दौरान प्रमोद का हाथ छूट गया, साथ ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर लुधियाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिवार वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें