वाराणसी में होटल प्रदीप के द्वार पर सभी को हर पल जल जन प्याऊ का मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने लहुराबीर-जगतगंज मार्ग पर स्थित एक होटल के बाहर जन प्याऊ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां 365 दिन 24 घंटे सभी को पानी की उपलब्धता होगी। जगतगंज राजपरिवार के प्रतिनिधि व जगत सिंह रॉयल फैमिली प्रोजेक्ट (जेएसआरएफपी) के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह ने कहा कि माता कुसुम लता देवी (कुसुम कुंवर) व पिताजी जय बाबू (जय नारायण सिंह) की स्मृति में शुद्ध पेयजल सुलभ कराया है। इस जन प्याऊ का निर्माण काशी राजवंश की चौदहवीं पीढ़ी व बाबू जगत सिंह की आठवीं पीढ़ी के अंश अद्वैत नारायण सिंह, काश्वी कुशाग्र सिंह, तेरहवीं पीढ़ी के वैभव नारायण सिंह, बारहवीं पीढ़ी के प्रदीप नारायण सिंह ने कराया है। संचालन वैभव नारायण सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अद्वैत नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, पूर्व सभासद प्रशांत सिंह, सत्यनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।