फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के तहत करें काम, तनाव से रहेंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस की नौकरी में जिम्मेदारी ज्यादा है, काम का दबाव भी बहुत है। जाहिर है तनाव तो होगा, लेकिन सिपाही और दरोगा यदि प्लानिंग से काम करें तो तनाव से बचा जा सकता है। रोजाना व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें। सुबह मौका नहीं मिल पाए तो शाम को समय जरूर निकालें। स्वस्थ मन और तन बहुत जरूरी है। यह बातें काशी जोन के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को गोदौलिया स्थित एक होटल में आयोजित सैनिक सम्मेलन में मातहतों से कहीं। इस दौरान उनकी समस्याओं को भी जाना।
विज्ञापन

सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों ने भेलूपुर और दशाश्वमेध सर्किल के थानेदारों, चौकी इंचार्ज, दरोगा, आरक्षी, महिला आरक्षियों को तनाव से बचने के फार्मूले दिए। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने कहा कि संयमित खान-पान, रहन-सहन व अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहे। सुझाव दिए कि सभी लोग नियमित व्यायाम करें, जिससे स्वास्थ्य में कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े व शरीर फिट रहे। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देें और अपने मन और विचारों को भी स्वच्छ रखें।
एडीसीपी राजेश पांडेय ने कहा कि अधीनस्थ, सहकर्मी, बडे़-बुजुर्ग व जनता से संयमित वाणी का प्रयोग करें और सभी के साथ सद्भाव बना कर रखें। पुलिस की भूमिका और दायित्वों को समझें। परिस्थितियां चाहे कितनी भी प्रतिकूल हो फिर भी जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करें। वहीं साइबर क्राइम के बारे में व उससे बचाव के प्रति सजग करें। अपराध रोकथाम पर काम करें। टाप-10 अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और एंटी रोमियो की टीम भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक करें। सम्मेलन में एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने गश्त तेज व सभी संदिग्धों की चेकिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें