फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजनाः बनारस की पहली मल्टी लेवल पार्किंग के लिए वर्क ऑर्डर जारी 

Sat, 14 Apr 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मल्टी लेवल पार्किंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत गोदौलिया में बनारस शहर की पहली मल्टी लेवल पार्किंग के लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। तीन बार हुए टेंडर के बाद अब संबंधित कंपनी को यह अनुमति मिली है। कंपनी 10.56 करोड़ रुपये की लागत से एक साल में बनाकर नगर निगम को सौंप देगी।
विज्ञापन


इसके अलावा भी शहर में चार जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग कराने की तैयारी है। आने वाले कुछ माह में ही गोदौलिया क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें जहां गोदौलिया से दशाश्वमेध तक वाहन नहीं जाएंगे, वहीं गोदौलिया पर वाहनों की पार्किंग के लिए एक मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण होगा।

काशी में जो भी बाहर से पर्यटक या श्रद्घालु आते हैं, वह दशाश्वमेध गोदौलिया क्षेत्र में जरूर जाना चाहता है ऐसे में इस क्षेत्र में काफी भीड़-भाड़ रहती है। जाम के चलते लोगों को चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों समय लग जाता है।
विज्ञापन


उस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के चलते लोग अपने वाहनों को भी सड़कों के किनारे ही खड़ा करते हैं। ऐसी स्थित में वहां जाम लग जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए गोदौलिया क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना है। इसमें 10 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है।

इस तीन मंजिला पार्किंग में करीब 300 दो पहिया वाहन के साथ ही आवश्यक सेवा वाहन जैसे फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के अलावा कुछ और चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे आने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। तांगा स्टैंड को तोड़कर बनने वाली इस पार्किंग से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

वहीं, गोदौलिया से दशाश्वमेध तक नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी है। रोड एंड जंक्शन कार्य के तहत गोदौलिया से दशाश्वमेध तक वाहनों का आवागमन भी बंद होगा। इसमें लोग पैदल ही घाट तक जा सकेंगे। केवल इमरजेंसी वाहनों और वीर्वीआईपी के लिए ही छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें