फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का दिल जीत गए पीएम

Tue, 23 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वायज स्कूल के कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में मौजूद थे। उनका मान उस वक्त और बढ़ गया जब प्रधानमंत्री ने उन्हें अपना खास मेहमान बताया। उस वक्त तो बच्चे फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन




सीएचएस की कक्षा 11 की छात्रा मधु सिंह ने बताया कि आज ऐसा लग रहा है जैसे हमारी भी कद्र है, वो भी दीक्षांत में जहां हम बच्चों की शिरकत नहीं होती। प्रधानमंत्री जी ने हमें प्रेरणा दी है कि हम दीक्षांत से कुछ सीखें और इतनी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें कि आने वाले दिनों में हम भी मंच पर गोल्ड मेडल लेने जाएं और अपने माता-पिता को गौरवान्वित करें।


12वीं के छात्र प्रिंस ने कहा कि आज पहली बार प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम में शिरकत की। अच्छा लग रहा है। उन्होंने हमें अपना स्पेशल गेस्ट बनाकर जो सम्मान किया है, वो कभी न भूलने वाला पल है। आज इस दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेकर हमें देश और समाज के लिए कुछ करने का प्रोत्साहन और प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें