फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women''s Car Rally in Varanasi:बनारस क्लब से वूमेंस कार रैली 28 को, अब तक 65 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस क्लब और रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से 28 अप्रैल सुबह 8 बजे से वूमेंस कार रैली शुरू होगी। मतदाता जागरूकता को लेकर होने वाली कार रैली को बनारस क्लब से जिलाधिकारी एस राजलिंगम झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विशिष्ट अतिथि सीडीओ हिमांशु नागपाल होंगे।
विज्ञापन

बनारस क्लब के सचिव डॉ. एनपी सिंह, अतुल सेठ, कुशाग्र अग्रवाल और वरुण मुंदड़ा ने बताया कि रैली के लिए 65 महिलाओं ने आवेदन किया है। क्लब की महिलाओं के लिए एक हजार रुपये और क्लब के बाहर की महिलाओं के लिए दो हजार रुपये फीस है। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय 15 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये रखा गया है। 40 से अधिक अन्य श्रेणियों में सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। क्वीन ऑफ द रैली का भी पुरस्कार दिया जाएगा। यह रैली एक क्लू के माध्यम से पूरी होगी। 10 से 12 किमी की कार रैली में महिलाओं के साथ पूरा परिवार शामिल होगा। प्रतिभागियों को एक प्रश्नपत्र दिया जाएगा। जिसमें विभिन्न टास्क होंगे। टास्क को पूरा कर वापस क्लब में लौटना होगा। ढाई से तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। क्लब के सचिव ने बताया कि 14 से 19 मई के बीच बनारस क्लब क्रिकेट प्रीमियर लीग होगा। इसके लिए एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें