फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर महिलाओं ने बोला हमला,बाहर फेंकी बोतलें, सेल्समैन से मारपीट

Thu, 23 Mar 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
महिलाओं ने बंद कराईं शराब की दूकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने बुधवार की शाम जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। महमूरगंज से मंडुवाडीह, ककरमत्ता, डीरेका और चांदपुर तक की दूकानें जबरन बंद कराने के साथ ही शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। इस दौरान सेल्समैनों को पीटा गया और तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन दूकान छोड़कर भाग निकले। करीब दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति मची रही।
महिलाओं ने दूकानों के सामने प्रदर्शन कर उन्हें पूरी तरह से बंद कराने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि उनके पति शराब पीकर आते हैं और उन्हें मारते-पीटते हैं। नशे की लत के चलते उनका परिवार बिखर रहा है। घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है।  

सिगरा के माधोपुर स्थित बिंद बस्ती की महिलाएं बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे निकलीं और रानीपुर, महमूरगंज में शराब की दो दूकानें बंद कराईं। चार बजे महिलाएं मंडुवाडीह सब्जी मंडी स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दूकान पर पहुंचीं और हंगामा करने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते दूकान से बोतलें बाहर फेंकनी शुरू कर दी। करीब घंटे भर तक तोड़फोड़ और हंगामा चला। सेल्समैन दूकान छोड़कर भाग निकले।
इसी बीच भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी पहुंचे। उन्होंने शराब की दूकानें बंद कराने का आश्वासन दिया।

यहां से निकलने के बाद महिलाओं ने ककरमत्ता, डीरेका गेट पर मॉडल शाप और चांदपुर में शराब की दूकानें बंद करा दीं। पुलिस केे सामने ही महिलाओं ने खूब हंगामा किया। आपाधापी में पुलिस ने क्षेत्र की शराब की सभी दूकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई करने की मांग

wine - फोटो : अमर उजाला
उधर, मामला शांत होने के बाद रात करीब नौ बजे शराब के दूकानदार मंडुवाडीह थाने पहुंचे और भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं हंगामा करने वाली महिलाओं पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया और थाने पर हंगामा भी किया। उनका कहना था कि भाजपा नेताओं के दबाव में दूकानों में हुई तोड़फोड़ और लूटपाट का मुकदमा नहीं दर्ज किया जा रहा है। रात सवा नौ बजे के लगभग शराब की दूकानें खुलवाई गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें