फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने किया पथराव

Fri, 28 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त यूपी 100 की गाड़ी।
विज्ञापन
वाराणसी के अखरी में राजस्व विभाग की टीम के साथ जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे रोहनिया थाने के पुलिसकर्मियों पर गुरुवार को महिलाओं ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से राजस्व विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पथराव में अखरी पुलिस चौकी प्रभारी पर्व कुमार सिंह, कांस्टेबल राजेश चौहान और होमगार्ड नंदलाल यादव को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी पाकर रोहनिया, लंका, मंडुवाडीह, मिर्जामुराद थाने की फोर्स, क्यूआरटी और पीएसी के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंचीं।

पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ा और पैमाइश का काम पूरा कराया। पुलिस ने घटनास्थल से पथराव के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी गांव निवासी पारसनाथ विश्वकर्मा व डिंगुर विश्वकर्मा और सुजीत पटेल व कांता पटेल के बीच 30 एयर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजातालाब तहसील से पारसनाथ विश्वकर्मा के पक्ष में मेड़बंदी कराने के लिए जमीन की पैमाइश कराने का आदेश हुआ था।

गुरुवार दोपहर बाद राजस्व विभाग के कानूनगो रामजनम यादव, लेखपाल अवधेश सिंह, शंकर श्रीवास्तव पुलिस के साथ पैमाइश कराने पहुंचे। अखरी चौकी प्रभारी पर्व कुमार सिंह का आरोप है इसी दौरान सुजीत पटेल और उसके पक्ष के लोग पैमाइश का विरोध करने लगे।

थोड़ी ही देर में सुजीत की ओर से मौके पर 20 से ज्यादा महिलाएं पहुंची। कहासुनी चल ही रही थी कि अचानक महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। मौके पर आधा घंटे से ज्यादा समय तक अफरातफरी रही। सूचना मिलने पर सीओ सदर स्नेहा तिवारी फोर्स के साथ पहुंचीं और हालात पर काबू पाया।

तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। वहीं, आरोपी अपना घर छोड़ कर भाग निकले हैं। उधर, घायल तीनों पुलिसकर्मियों ने नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर मंडलीय अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया।
विज्ञापन

13 दिन में तीसरी बार बैकफुट पर दिखी पुलिस

पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बीते 13 दिन में गुरुवार को अखरी में हुई घटना ऐसा तीसरा मौका थी जब पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी। साथ ही, स्थिति बिगड़ने के कारण पुलिस बैकफुट पर दिखी।

इससे पहले 15 अप्रैल को भेलूपुर थाने का घेराव अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया था। इसमें थाने का फॉलोअर विजय मौर्या सहित दो लोग घायल हुए थे।

इसके बाद 24 अप्रैल को बीएचयू पुलिस चौकी के सामने सनी गैंग के बदमाश भुअर यादव और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया था और भुअर को छुड़ाकर भाग निकले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें