सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ भी है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हों।
महिलाओं ने नारेबाजी के माध्यम से यह संदेश दिया कि वे अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करती हैं और किसी भी प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने सांसद की टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों के आशा, विश्वास और नए भारत के संकल्प के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।
जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसी अभद्र बयानबाजी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश की जनता की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक आदर्शों और सम्मानजनक राजनीतिक परंपराओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भाजपा किसी भी प्रकार की अशोभनीय भाषा और राजनीतिक स्तरहीनता को स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने विपक्षी दलों से राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना होनी चाहिए। इस मौके पर विजया लक्ष्मी सिंह, संध्या पाण्डेय, सोनी तिवारी, श्वेता राय, रुपा सिंह, मीरा सिंह, सुशीला देवी, गीता वर्मा, मीरा पटेल मौजूद रहीं। संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने किया।
सपा कार्यालय पहुंच महिलाओं ने की नारेबाजी
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव जुलूस लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंच गईं। जुलूस में गईं महिलाएं सपा सांसद सनातन पाण्डेय से वार्ता करना चाहती थी। लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे। वहां पर सपा के जिला महासचिव मिल गए। उनसे वार्ता किया गया।
महिलाओं ने उनसे महिला आरक्षण बिल के बावत पूछताछ किया। जिला महासचिव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास किया जा चुका है। सरकार परिसीमन लेकर आई थी, इसी लिए उसका विरोध किया गया। वहां भी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी किया। जहां जिला महासचिव सपा बीरबल राम से वार्ता किया गया।