फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खिलौना बेचने वाली महिलाओं ने पर्यटकों को पीटा, अस्सी घाट पर मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांच

Tue, 29 Apr 2025 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अस्सी घाट पर घूमने गए पर्यटक के साथ खिलौना बेचने वाली महिलाओं ने मारपीट की। इस दौरान घाट किनारे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ में जुट गई और कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
पुलिस की जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्सी घाट पर मंगलवार की देर शाम पर्यटकों और खिलौने बेचने वाली महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट होते घाट पर मौजूद अन्य पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि एक युवक की होती घाट घूमने के लिए आए हुए थे इस बीच घाट पर खिलौने बेचने वाली महिलाओं ने उनके ऊपर प्लास्टिक खिलौने का साँप फेंक दिया। पर्यटकों ने इस बाबत पूछा तो सभी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है पीड़ित से तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें