फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद प्रतिमाओं पर रजत छत्र लगाया गया, दिख रहा आकर्षण

Tue, 29 Apr 2025 10:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में विराजमान भारत माता, अहिल्या बाई होल्कर एवं आदि शंकराचार्य की प्रतिमाओं पर रजत छत्र स्थापित कर दिया गया। इस दौरान पूजन किया गया और सजावट भी की गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में लगा प्रतिमाओं पर छत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ। धाम परिसर में विराजमान भारत माता,अहिल्या बाई होल्कर और आदि शंकराचार्य की प्रतिमाओं पर रजत सुशोभित छत्र की स्थापना की गई। तेज गर्मी और उष्मा से संरक्षित करने के उद्देश्य से न्यास ने निर्णय लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर मंदिर के डिप्टी कलेक्टर द्वारा विधिवत पूजन अर्चन किया गया। बता दें कि माता अहिल्या बाई होल्कर जिन्होंने काशी के पुनर्निर्माण और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सेवा में अतुलनीय योगदान दिया, उनकी प्रतिमा के ऊपर रजत छत्र की स्थापना, उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति एक श्रद्धांजलि माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें