फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां शीतला की बसियौरा पूजा कर महिलाओं की आरोग्यता की कामना

विज्ञापन
शीतला मंदिर में पूजन के लिए कतार में लगीं महिलाएं संवाद
विज्ञापन
संक्रामक बीमारियों से परिवार की रक्षा के लिए बुधवार की भोर में काशी की आधी आबादी ने मां शीतला का बसियौरा पूजन किया। दशाश्वमेध घाट स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। वाराणसी के साथ-साथ चंदौली, गाजीपुर और पूर्वांचल के कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता रानी का दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर भोर से ही माता के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने मां को बासी पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस पारंपरिक पर्व को लेकर मंगलवार की आधी रात से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने साफ-सफाई के बाद माता शीतला के प्रिय पकवान जैसे गुलगुला, पूड़ी, हलुआ, दही और बताशा तैयार किए। भोर होते ही महिलाएं इन बासी पकवानों और ऐपन को थाली में सजाकर मंदिर पहुंचीं। इसके अलावा घरों में भी मां शीतला की पूजा हुई। बड़ी शीतला माता मंदिर के महंत पं. शिव प्रसाद पांडेय लिंगिया महाराज ने बताया कि इस मौसम में चेचक, खुजली, खसरा, बुखार और आंखों के रोग जैसी संक्रामक बीमारियां तेजी से फैलती हैं। मान्यताओं के अनुसार, मां शीतला के इस विशेष पूजन और बसियौरा के प्रसाद को सपरिवार ग्रहण करने से इन रोगों से मुक्ति और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें