फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS अमिताभ ठाकुर पर महिला अधिकारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 05 May 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (रूल्स एंड मैनुअल्स) अमिताभ ठाकुर
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (रूल्स एंड मैनुअल्स) अमिताभ ठाकुर पर नागरिक सुरक्षा में तैनात महिला अधिकारी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर जो चाहते थे वो उनके साथ न कर सके तो उनके इशारे पर मेरा मानसिक उत्पीड़न हुआ और तीन साल से तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर महिला अधिकारी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मांग की है कि उनके मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और जो दोषी मिले उसके खिलाफ कार्रवाई हो। इसके साथ ही महिला अधिकारी ने आईपीएस अमिताभ ठाकुर से खुद और अपने परिवार के लोगों की जान को खतरा बताया है।


महिला अधिकारी ने बताया कि वे वर्ष 2014 में कानपुर में तैनात थीं। इसी दौरान आईपीएस अमिताभ ठाकुर नागरिक सुरक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक थे। वे चाहते थे कि मैं उनके पास जाऊं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा कि आपके खिलाफ गुमनाम शिकायतें हैं। हालांकि वे गुमनाम पत्र आज तक मुझे नहीं दिए गए।
विज्ञापन


इस दौरान कई जांचें मेरे खिलाफ कराई गईं। मेरा तबादला झांसी करा दिया और फिर वाराणसी। महिला अधिकारी का आरोप है कि इस दौरान मेरा प्रमोशन रोका गया। मेरे और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। फर्जी मामलों में फंसाने और टर्मिनेट करने की धमकी दी गई।

मेरी कॉल टेप की गई और पीछा करने के लिए आदमी लगाए गए। मेरे मामलों की जांच मुझसे जूनियर अधिकारी से करवाई गई। रोजाना मानसिक और तमाम अन्य प्रकार से उत्पीड़न करने से पूरा परिवार परेशान है।

मामले की शिकायत पूर्व डीजीपी जावीद अहमद, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, एससी-एसटी आयोग से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब एक बार पीएम, सीएम और गृह मंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला लगा रही अनर्गल आरोपःअमिताभ ठाकुर

आईपीएस अमिताभ ठाकुर
मामले में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मैंने एक आरोप की जांच नवंबर 2014 में की थी और महिला को दोषी पाते हुए शासन से दूरस्थ जिले में स्थानांतरण की संस्तुति की थी। महिला का स्थानांतरण शासन द्वारा दूसरे जनपद में कर दिया गया था लेकिन महिला ने स्थानांतरण आदेश नहीं माना जिसके कारण मार्च 2015 में उसे बतौर आईजी रूल्स एंड मैनुअल मैने सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद से महिला मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही है और सोशल मीडिया पर मुझे बदनाम कर रही है। मैने सरकार से उक्त महिला के खिलाफ जांच कराए जाने की मांग की है। वह कानून का दुरुपयोग कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें