फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः धान कूटने वाली ट्रैक्टर मशीन में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत

Tue, 15 Jan 2019 03:44 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के खेतलपुर गांव में मंगलवार को धान कूटने वाली मशीन के साफ्टिन मे फंसकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की दर्दनाक मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सिकरारा थाना क्षेत्र के खेतलपुर  गांव निवासी रोहित सरोज व उनका भाई चंद्रप्रकाश सरोज अपने घर पर ही सुबह धान कूटने के लिए घर-घर जाकर ट्रैक्टर के सहारे धान कूटने वाली महिलाओं को बुलाकर लाया था।
विज्ञापन


काम शुरू हुआ तो उनकी मां हिमला देवी (70) भी हाथ बंटाने के लिए आ गईं। हिमला देवी किसी काम को लेकर मशीन के नीचे झुकीं तभी उनकी साड़ी साफ्टिन में फंस गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक वह  साफ्टिन में बुरी तरह से फंस गई थीं। बेटों के सामने ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना गांव में फैली तो दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने सौ नंबर पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें