कैंट स्टेशन के बाहर जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यदव का जन्मदिन मनाया। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दो केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि मायावती जी और डिंपल भाभी का जन्मदिन एक ही दिन है। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद ऐसा पहली बार है जब दोनों दलों के कार्यकर्ता किसी कार्यक्रम को लेकर साथ रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब, मजदूर और किसानों की आवाज बसपा सुप्रीमो मायावती और डिंपल यादव बुलंद करती रही हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव में हम 80 मे 70 सीटें गठबंधन के खाते मे जोड़ने का काम करेंगे।