फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी, आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 18 Jul 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के रौनापार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनकटिया ग्राउंड पर बुधवार शाम कबड्डी की प्रैक्टिस कर घर जा रहीं खिलाड़ियों के साथ दो मनचलों ने सुरैना पुल पर छेड़खानी की। ग्रामीणों ने दोनों मनचलों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इस दौरान एक आरोपी भाग निकला। दूसरे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में सुलह कराने के लिए दोनों पक्ष थाने में जमे हुए थे। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

रौनापार थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनकटिया ग्राउंड पर लड़कियों को कोच योगेंद्र पाल कबड्डी की प्रेक्टिस कराते हैं। बुधवार शाम छह बजे के बाद ग्राउंड से पांच-छह लड़कियां घर जा रही थीं। कांखभार-बनकटिया मार्ग पर दो युवक बाइक से सुरैना पुल पर जा रहे थे।
विज्ञापन


लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। लड़कियों ने इसकी सूचना कोच को दी। कोच ने सूचना देकर ग्रामीणों को बुला लिया और दोनों बाइक सवार मनबढ़ों को पकड़ लिया। दोनों युवक जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें