फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: संत सुदिष्ट बाबा की समाधि स्थल की रेलिंग टूटने से गिरीं महिला श्रद्धालु, दर्जनों चोटिल

Sun, 01 Dec 2019 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
घायल महिलाओं का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के संत सुदिष्टबाबा के समाधि स्थल पर रात एक बजे से ही साधु-संतों की पूजा अर्चना के बाद बाबा के जयकारों से सुदिष्टपुरी क्षेत्र गूंज उठा। रविवार को बाबा के दर्शन करने के लिए करीब दो लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ के दबाव से अचानक मंदिर की रेलिंग टूट गई, जिससे दर्जनों महिलाएं चोटिल हो गईं।

विज्ञापन


संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं की रेलिंग टूट कर गिरने से दर्जनों महिलाएं भी गिर गईं। महिलाओं के ऊपर और कई महिलाएं भी गिर गईं, जिससे वह दब गई।

विज्ञापन


इस घटना में बलिहार निवासिनी भागमनी देवी(55), राजकुमारी देवी(60) सहित अन्य कई महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घायल महिलाओं का इलाज मेला परिसर में लगे निशुल्क आयुष चिकित्सक के शिविरों में किया गया।

विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी, एसएचओ शिवमिलन, एसएचओ हल्दी, मेला प्रभारी एसआई शिवकुमार यादव सहित दर्जनों महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें