फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः धान के खेत में मिली युवती की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस व फोरेंसिक टीम

Tue, 25 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
धान की सोहिया करने गई महिलाओं ने देखी थी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में पहिया मौजा (फेफना और कपूरी के बीच) में सोमवार की शाम एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। फेफना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जा कर जांच में जुट गई थी। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 

क्षेत्र के पहिया मौजा में सोमवार को महिलाएं धान का सोहिया करने गई हुई थी। आराम करने के लिए वे खेत में खाली स्थान पर गईं तो वहां 24 वर्षीय एक युवती की सिर कटी लाश देख सहम गई। उनका शोर सुनकर थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती ने गुलाबी रंग की सलवार पहन रखी थी, जबकि शरीर का ऊपरी भाग नंगा था। केवल एक बांह में कपड़े के कुछ अंश थे। घटना स्थल पर देखने से लग रहा था कि मृतका ने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया होगा, क्यों कि कुछ दूरी पर उसके गले की टूटी माला और दो कंघी, केश किंग तेल, दाद का मलहम आदि पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन

घर से टहलने निकली महिला से दुष्कर्म      


 रविवार की भोर में घर से टहलने निकली गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद 100 नंबर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।      

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली थी। इसी बीच सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी एक युवक बालूपुर मार्ग होते हुए सिकंदरपुर बाइक से जा रहा था। महिला को अकेला देख उसकी नियत खराब हो गई और उसने महिला को धान के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध में शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने युवक को पेड़ में बांध कर पीटा। हालांकि पुलिस ने पेड़ में बांधने की बात से इंकार किया है।

इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक कुमार सिंह बताया कि युवक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा तथा पीड़ित महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
हालांकि एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि महिला के साथ केवल मारपीट और छेड़खानी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म की बात आई तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें