बाबा लाट भैरव का श्रृंगार। अमर उजाला
बाबा लाट भैरव के विवाह का उमंग बृहस्पतिवार को हल्दी उत्सव के साथ और बढ़ गया। लाट भैरव दरबार में महिलाओं ने पीले परिधान में बाबा लाट भैरव के विग्रह पर हल्दी का लेपन किया। चढ़ी हुई हल्दी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।
श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से मांगलिक कार्यक्रम हुआ। लोकगीत की गायन टोली ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। सहायक कलाकारों ने वाद्ययंत्रों के साथ संगत किया। हारमोनियम के सरगम, ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार पर मंगल गीत देर रात तक गूंजे। श्रद्धालु बाबा दरबार में भावविभोर होकर झूमे। शुक्रवार को लाट बाबा को मेहंदी लगाई जाएगी। पूजन में तारा जायसवाल, बीना जायसवाल, ज्योति देवी, सृष्टि वर्मा, अरोमा जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, पूनम सिंह, माला यादव, साधना गुप्ता, बबीता कुशवाहा आदि शामिल रहीं।
बाबा लाट भैरव का श्रृंगार। अमर उजाला