पुरुष वर्ग की प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी मंडल के 20 खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें 10 खिलाड़ी फ्री-स्टाइल जबकि 10 अन्य खिलाड़ी ग्रीको रोमन में खेलेंगे। टीम में वाराणसी, जौनपुर और चंदौली के खिलाड़ी शामिल हैं। जनपद इटावा में प्रस्तावित जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन सिगरा स्टेडियम हुआ। इस चयन ट्रायल में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में कुल बीस पहलवानों को चुना गया। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से यह प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होगी। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग के लिए है। वाराणसी कुश्ती संघ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी के समन्वय से हुए ट्रायल का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने किया। चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।