फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मां-बेटी की निर्मम हत्या, मृतका के भाई ने की शिनाख्त

Thu, 24 Jan 2019 11:13 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में बुधवार की सुबह एक महिला और पांच साल की एक लड़की की हत्या कर शव फेंके मिले थे। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त फूलमती (28) पत्नी राम सिंह एवं उसकी बच्ची पिंकी (4) पुत्री राम सिंह निवासी रामनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रूप में की। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

पुलिस ने मृतका के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। लेकिन उसका पति फरार है। पुलिस हत्या के तार पति के साथ जोड़ कर देख रही है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। उधर मृतका की भाई शवों को लेने के लिए सीएचसी दुद्धी पहुंच गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्द्धवा से धौकीनाला जाने वाले मार्ग पर जंगल में 35 वर्षीय एक महिला और पांच वर्षीय बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वहां पड़ा देखा। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला के चेहरे को पत्थर से कूंच दिया गया था और बच्ची को देखने से लगा कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें