फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में वोटिंग के दौरान महिला का पैर इंजन में फंसने से कटा, नाविकों पर मुकदमा

Thu, 28 Jul 2022 03:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गंगा में वोटिंग के दौरान एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। गंगा में लहर मारने के कारण नाव डगमगाई और महिला की साड़ी बिना ढक्कन के चल रहे इंजन में फंस गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला का पैर इंजन की जद में आ गया। 
विज्ञापन
गंगा में नौकायन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में वोटिंग के दौरान एक महिला के साथ बड़ा हादसा हो गया। गंगा में लहर मारने के कारण नाव डगमगाई और महिला की साड़ी बिना ढक्कन के चल रहे इंजन में फंस गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला का पैर इंजन की जद में आ गया। घटना में एक पैर बुरी तरह से कुचल गया। किसी तरह से इंजन को बंद कर महिला की जान को बचाया गया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों को महिला का कुचला पैर काटना पड़ गया। मामले को लेकर तुलसीपुर महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर प्रशांत सहाय ने दो नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि बीते 17 जुलाई को परिवार और रिश्तेदारों के साथ अस्सी घाट घूमने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद नाव संचालक गंगा में नौका विहार कराने की जिद की। जिसके बाद डॉक्टर प्रशांत के साथ घाट पर गए 16 अन्य लोग एक नाव पर सवार हुए। प्रशांत का आरोप है कि नाव चलने के बाद बगैर ढक्कन के इंजन पर नजर पड़ी।

विज्ञापन

बोलने के बाद भी नाविकों ने नहीं लगाया इंजन का ढक्कन

नाविकों से इंजन का ढक्कन लगाने के लिए कई बार बोला लेकिन वो ढक्कन लगाने के लिए तैयार नहीं हुए। जिसका नतीजा रहा कि सिंधिया घाट के सामने गंगा में लहर मारने के कारण नाव डगमगाई। इस कारण प्रशांत की पत्नी विभा सहाय की साड़ी और पैर इंजन में फंस गया। नाविकों की लापरवाही के कारण पैर क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन

जांघ की हड्डी टूट गई। किसी तरह अन्य नाविकों की मदद से साड़ी काटकर पैर निकाला गया। घायल को महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला का पैर काटकर उसकी जान बचाई। नाविक मौके से फरार हो गए। प्रशांत ने घटना वाले दिन नाविकों की तस्वीर खींच ली थी। जिसके आधार पर प्रशांत ने दोनों का शिनाख्त कर बुधवार देर रात भेलूपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाव चलाने वाले शोलू और नाव मालिक कृष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें