उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। आरोप है कि लेखपाल उससे बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा है। उसके साथ दो बच्चे भी हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के गेराईं गांव की रहने वाली महिला जिला मुख्यालय के पास स्थित पानी टंकी पर चढ़ी है। बड़ी संख्या में पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं।
महिला का आरोप है कि वह चार महीने से जमीन के काम को लेकर चक्कर लगा रही है, लेकिन लेखपाल काम नहीं कर रहा। वह पैसे की मांग कर रहा है। पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए समझा रही है।