Ballia News: वाराणसी के बाद बलिया में भी एक कोरोना का केस मिला है। जिले में लंबे अंतराल के बाद एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
बलिया जिले में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। सहतवार कस्बे की एक महिला की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीड़ित को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉक्टर अभय नारायण राय के अनुसार, महिला को सर्दी जुकाम हुआ था। राहत नहीं मिलने पर उसने लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में 11 जुलाई को जांच कराई। 13 जुलाई को जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। इसकी जानकारी मिलने के बाद इसके बाद रेवती सीएचसी की टीम सहतवार पहुंची।
टीम ने महिला के संपर्क में आए चार लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
सीएमओ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी। साथ ही स्वच्छता, हाथों की सफाई और आवश्यकता पड़ने पर मास्क के उपयोग पर भी जोर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के नियमों का पालन करने पर जोर दिया।