पुलिस ने बताया कि इसी बात से क्षुब्ध होकर किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दाह संस्कार कर दिया।
मामला तब खुला, जब उसी घर में ब्याही गई किरण की छोटी बहन इंदू देवी पत्नी कमलेश ने शुक्रवार की शाम अपने मायके बैरिया थाना क्षेत्र के शिवनटोला पहुंचकर पिता सुमेश्वर यादव को आपबीती बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत की। शुक्रवार देर रात घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती राकेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की।
मृतक किरण देवी का एक आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव और छह वर्षीय पुत्री निक्की यादव को उसके नाना सुमेश्वर यादव अपने घर लेकर चले गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। अभी मृतका के पिता ने रेवती थाना में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।