लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी मतदान को लेकर राममूर्ति देवी काफी उत्साहित हैं और अपने एसपी बेटे त्रिवेणी सिंह से गांव चलकर मतदान कराने की बात कह रही हैं। राममूर्ति देवी आजमगढ़ जिले के एसपी त्रिवेणी सिंह के साथ ही उनके सरकारी आवास में रहती हैं। चार बेटी और चार बेटों की मां राममूर्ति देवी इस अवस्था में भी स्वस्थ्य हैं।
राममूर्ति देवी के मुताबिक वर्तमान समय में उनके बेटी-बेटों और उनके बच्चों को मिलाकर 136 लोगों का परिवार है। राममूर्ति देवी ने कहा कि एक एसपी की मां होने के नाते नहीं, बल्कि एक जागरूक महिला होने के नाते वह अपने परिवार और समाज के सभी लोगों से अपील करती है कि मतदान के दिन वोट डालना न भूलें। यह हमारा हक है। इसके जरिए हम देश और समाज के विकास के लिए एक अच्छे प्रत्याशी और सरकार का चयन कर सकते हैं।