फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कमरे से बाहर कर मां ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को किया आग के हवाले

Sat, 21 Mar 2020 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक महिला ने शनिवार सुबह को अपने बच्चों को कमरे बाहर निकाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी सुरेश चौहान पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी रितम चौहान(35) अपने बच्चों संगीता(12), अंकिता(10), खुशी(6) एवं एक वर्षीय बच्ची और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहती थी। परिजनों की मानें तो शुक्रवार की शाम रितम की तबियत खराब गई थी।

इस पर उसे उपचार के लिए कासिमाबाद ले जाया था। वापस आने पर पता चला कि भैंस घर से गायब हो गई थी। रितम सहित अन्य लोगों ने इधर-उधर भैंस की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह रितम ने पति के साथ किसी रिश्तेदार को मोबाइल से भैंस चोरी होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब पांच बजे अपने चारों बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर अपने को आग के हवाले कर दिया। कमरे से धुंआ निकलता देख परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौत हो गई थी।

परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मृतका के मायका वालों को दी। सूचना पर मिलने पर बलिया जिले के रसड़ा थाना के राजमलपुर गांव निवासी मृतका का भाई संजय चौहान पहुंचा। उसने थाना में तहरीर देकर पोस्टमार्टम का अनुरोध दिया।
विज्ञापन

तहरीर में कहा कि मेरी बहन रितम चौहान ने कमरा बंद कर आग लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना में परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कासिमाबाद। सुबह पांच बजे रितम द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने की घटना के बाद शांत फिजा में परिवार वालों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। जिसे भी घटना की जानकारी हुई, उसके पैर मौके की तरफ बढ़ गए।  परिवार के लोगों को रोता देख बच्चे संगीता(12), अंकिता(10), खुशी(6) भी बिलखती रही। जबकि एक वर्षीय बच्ची मां की मौत से अंजान होकर बिलख रहे लोगों को निहारती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें