फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महिला को चलती ट्रेन में अचानक हुई प्रसव पीड़ा, कैंट स्टेशन पर बोगी में गूंजी किलकारी

Wed, 15 Feb 2023 07:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली-मालदाटाउन फरक्का एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में सवार महिला ने बुधवार दोपहर वाराणसी कैंट स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया।  जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर बोगी में गूंजी किलकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मालदाटाउन फरक्का एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में सवार महिला ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर बच्चे को जन्म दिया। रेलवे मेडिकल टीम ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं। इस दौरान फरक्का एक्सप्रेस काफी देर तक कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी रही। इसी ट्रेन से महिला अपने नवजात के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गई। वहीं, रेलवे के इस कार्य की हर यात्री ने तारीफ की।

विज्ञापन


दिल्ली से मालदा टाउन जा रही फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर कोच संख्या एस-3 के बर्थ संख्या 71 पर मंगलवार को यात्रा कर रही लाल बानो (38) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन वाराणसी पहुंचने वाली थी। उन्होंने अपने मोबाइल से कॉल की और रेल मदद पर अपनी समस्या बताई।

ट्रेन से पहले स्टेशन पहुंचे डॉक्टर
जानकारी मिलते ही पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल चिकित्सालय की टीम कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 5  3:03 बजे  पर रुकते ही मंडल चिकित्सालय की मेडिकल टीम महिला यात्री के बर्थ पर पहुंची। डॉक्टर आयुष श्रीवास्तव, डॉक्टर अमरनाथ ने अपने टीम के साथ आसपास के सीटों को खाली कराकर परदों से कवर किया।

विज्ञापन

महिला सहयात्रियों की मदद से ट्रेन के डिब्बे में ही गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद सबकुछ ठीक पाया गया। महिला को आवश्यक दवाएं भी दी गईं। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जच्चा-बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

महिला यात्री ने मेडिकल टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया गया। महिला यात्री उसी फरक्का एक्सप्रेस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें