फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: भाजपा नेता की सराफा की दुकान में उचक्कागिरी, गहने देखने आई महिला चुरा ले गई बाली; CCTV में कैद

Tue, 09 Jul 2024 02:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में भाजपा नेता की सराफा की दुकान में गहने देखने के लिए आई महिला ने चूना लगा दिया। वह गहने देखने के दौरान चांदी की एक बाली लेकर फरार हो गई। शक होने पर दुकान पर मौजूद नेता के बेटे ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो सच्चाई सामने आई। 
विज्ञापन
गहने चुराने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ थाना के रसूलगढ़ में पूर्व पार्षद दारानगर और भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी किशोरी सेठ की सराफा की दुकान है। सोमवार की शाम जब उनका पुत्र अमन सेठ दुकान में बैठकर दुकानदारी कर रहा था तब एक महिला दुकान में आई। 

विज्ञापन


महिला सोने-चांदी के आभूषण देखते समय चांदी की बाली लेकर निकल गई। दुकान पर बैठे अमन को महिला पर शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज को देखा। फुटेज में महिला बाली ले जाते हुए दिखी। घटना की लिखित शिकायत मंगलवार को भाजपा नेता किशोर सेठ द्वारा सारनाथ थाने पर की गई। भाजपा नेता ने बताया कि चांदी के आभूषण की कीमत 15 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें