फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही महिला ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा

Sun, 03 Feb 2019 08:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भदोही के गोपीगंज थाना इालके के संसारापुर-बरकोट गांव में रविवार को सुबह 52 वर्षीय महिला ने आग लगा ली। गंभीर रुप से झुलसी महिला को जब तक परिवार के लोग अस्पताल ले जाते। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी अश्विनी पांडेय की पत्नी बिंदु देवी घर में उस समय आग लगा ली, जब परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। 

आग लगा कर बदहवास हालत में बाहर निकली महिला को बचाने के लिए पति ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे मामूली रूप से वह भी झुलस गया। 
जल रही महिला को बचाने के लिए आग बुझाकर जब तक अस्पताल ले जाया, जाता तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के पांच बच्चे हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें