फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाली देने पर बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या, दोषी को आजीवन कारावास; आठ साल में आठ लोगों ने दी गवाही

Sun, 31 May 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: फरवरी 2018 में बड़ी मां की सिर कूंचकर हत्या करने के मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। महिला अपनी बड़ी बेटी को ससुराल विदा कर घर लौट रही थी, तभी वारदात हुई थी। करीब आठ वर्ष तक चली सुनवाई के दौरान आठ गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
एडीजे एफटीसी हरिकेश कुमार की अदालत ने सुनाया फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: सोनभद्र में एडीजे एफटीसी हरिकेश कुमार की अदालत ने जुगैल थाना क्षेत्र के बरवाडीह (बड़गावां) में आठ साल पहले बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगताना होगा। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन




बरवाडीही निवासी शिवमूरत गौड़ ने जुगैल थाने में तीन फरवरी 2018 को तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी राजकुमारी बड़ी लड़की किसमतिया को ससुराल के विदा कर लौट रही थी। रास्ते में भतीजा संत कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने एक बड़े पत्थर से उनके हाथ में मार दिया। इससे वह गिर पड़ीं। उसी पत्थर से उनके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई।

विज्ञापन

जानिए कौन से तथ्य बने फैसले के प्रमुख आधार

बड़ी मां दे रही थीं गाली, इसलिए मार दिया पत्थर : दोषी
अभियोजन साक्ष्य समाप्ति के बाद संत कुमार का बयान दर्ज किया गया। उसने न्यायालय में बताया कि उसकी बड़ी मां उसे गाली दे रही थी। इसलिए उसने बोल्डर से उन्हें गुस्से में मार डाला था। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर ले गई थी। वह उसी समय से जेल में है। घर से उससे कोई मिलने नहीं आता। जबकि उसके माता-पिता भी हैं। जुर्म स्वीकारने जैसे बयान को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. ऋचा पांडेय से परीक्षण कराया गया लेकिन दोषी की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति सामान्य मिली।

संत ने मेरी मां को मारे थे तीन पत्थर : बड़ी बेटी
बड़ी बेटी किसमतिया ने न्यायालय को बताया कि वह घटना के कुछ पूर्व ही मायके आई थी। शाम साढ़े चार बजे मां उसे ससुराल के लिए सड़क पर छोड़ने आई थी। वापस जैसे ही वह संत के घर के सामने पहुंची। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर वह वहां भागते हुए पहुंची तो देखा कि वह बोल्डर से मेरी मां को मार रहा था। उसे मां के सिर के पीछे और बाईं आंख के पास तीन पत्थर मारे थे जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शोर पर पहुंचा तो देखा शरीर में नहीं थी कोई हरकत : ग्रामीण
गांव के ही बजरंगी ने न्यायालय को बताया कि घटना के समय वह खेत में भैंस के लिए घास काट रहा था। उसके पहुंचने तक उसने शिवमूरत की पत्नी के सिर पर दो वार कर डाला था। वह मौके पर ही पड़ी हुई थी। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें