फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जमीन विवाद में जेठ ने साले संग मिल कर महिला का गला रेता

Wed, 02 Jan 2019 11:36 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची बलिया एसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित कई थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची। मृतका के पिता ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप विवाहिता के जेठ और उसके साले पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव निवासी हर्षनारायण की शादी रसड़ा थाना क्षेत्र के अमहर पट्टी उतर निवासी शोभनाथ की पुत्री कुसुमलता (34) के साथ हुई थी। हर्षनारायण दो भाई है। दोनों भाइयों के बीच मे जमीन का विवाद है, जिसे लेकर दोनों में अनबन चल रही है।

मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार रात लगभग 12 बजे जेठ श्यामनारायण ने कुसुमलता को घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत मे बुलाया और अपने साले सुरेश के साथ मिलकर कुसुमलता का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन


रात को जब हर्षनारायण की नींद खुली तो पत्नी को बिस्तर पर न देख कर वह इधर उधर ढूंढने लगा। घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में पत्नी का शव देख कर वह चीखने चिल्लाने लगा। आधी रात को हत्या की खबर फैलते ही खरुआव गांव में सनसनी फैल गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जांच पड़ताल शुरू

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना मिलते ही एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली, एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह, सीओ रसड़ा सहित कई थाने की फोर्स घटना स्थल पर पहुंची। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने उसके जेठ और साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

मृतका कुसुमलता खरुआव गांव में शिक्षा प्रेरक थी। उसका पति हर्षनारायन प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करता है। मृतका के दो पुत्र गुलशन (9) तथा गोलू (7) है। कुसुमलता की हत्या की खबर फैलते ही उसके दरवाजे पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें