फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगर के टुकड़ को बचाने के लिए मां ने उठाया ये कदम, मौत के मुंह से भी बाहर निकाल लाई मासूम को

Tue, 12 May 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
बच्चे के साथ मां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मां की ममता को भूल सकता है।वह अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही किया है एक मां ने अपने मासूम को बचाने के लिए। हैरतअंगेज ढंग से मां अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए 50 फीट गहरे कुंए में कूद गई। काफी जद्दोजहद के बाद रस्सी के सहारे मां-बेटे को कुएं से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सरायदेवा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पौत्र लवी सिंह(2) सोमवार की सुबह घर सामने कुएं के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गहरे कुएं में गिर गया। थोड़ी दूर पर खाना खा रहे राजेंद्र सिंह ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ जुट गई।


लोगों ने जब तक बच्चे को बाहर निकालने की जुगत की, तब तक वहां पहुंची मां अंजना सिंह(28) ने कुएं में छलांग लगा दी। यह दृश्य लोग हतप्रभ रह गए। कुएं में उतरते ही उसने सबसे पहले पानी में डूब रहे लाडले को बाहर निकाला और फिर बाहों में भर लिया। तब तक ऊपर से लोगों ने रस्सी नीचे लटकाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी के सहारे बेटे को लेकर मां कुएं से बाहर आई। खास बात यह कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी मासूम को खरोंच तक नहीं आई। मां को हल्की चोटें आई है। घर पर ही उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। मां की इस बहादुरी की हर तरफ चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें