फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रयागराज के पास राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, चंदौली में जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा

Sat, 14 Nov 2020 05:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हिरासत में लिया गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में सवार महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पर शुक्रवार की रात पौने दो बजे ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने तत्काल आरोपित को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ प्रयागराज स्टेशन के पास की थी।


महिला के अनुसार, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (02302 डाउन) के ए-वन कोच में सवार होकर महिला नई दिल्ली से कोलकाता जा रही थी। ट्रेन जैसे ही प्रयागराज स्टेशन से रवाना हुई। कानपुर निवासी दीपक मुखर्जी ने महिला यात्री से छेड़खानी की।

विज्ञापन

हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
महिला यात्री ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन 1:48 पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी एसआई अनिल चौरसिया, आरपीएफ एसआई कन्हैयालाल महिला सिपाहियों के साथ पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर प्रयागराज जीआरपी को सौंप दिया। प्रयागराज जीआरपी अगली कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें