फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भागते हुए कचहरी पुलिस चौकी में घुसी महिला, बोली- पति से बचाएं; सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू

Tue, 08 Apr 2025 12:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: कचहरी पुलिस चौकी पहुंची महिला ने कहा पति से बचाएं। उसकी शिकायत पर कैंट थाने में उसके सिपाही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले की कचहरी पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता दौड़ते हुए आई और अंदर घुस गई। विवाहिता ने अपने सिपाही पति के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विवाहिता की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बलिया जिले के बैरिया थाने के नवका गांव की नेहा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पति अनूप कुमार सिंह सिपाही है। अनूप मूल रूप से बलिया के गड़वार थाने के शाहपुर गांव का निवासी और वाराणसी में खजुरी कॉलोनी, रिजर्व पुलिस लाइंस में रहता है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: युवती से छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस; नौ गिरफ्तार
विज्ञापन


नेहा ने बताया कि उनका उनके पति से वैवाहिक विवाद अदालत में विचाराधीन है। सुनवाई के बाद वह कचहरी के गेट नंबर-1 से बाहर निकल रही थी। उसी दौरान उनका पति अनूप पीछे से आया। अनूप ने उनके साथ मारपीट की और उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में युवक की हत्या: दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए निकला था, सुबह रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव

समीप ही मौजूद एक महिला ने बीचबचाच किया तो अनूप ने उसे देख लेने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग कर कचहरी पुलिस चौकी आईं। नेहा ने कहा कि अनूप की करतूत सीसी कैमरे में कैद है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें