फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली से महिला घायल, हालत गंभीर

Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में सेना के फायरिंग रेंज से निकली गोली से शनिवार को एक महिला घायल हो गई। गोली लगते ही महिला बेहोश हो गई जिसके बाद आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव कि आशा देवी (45) पत्नी शोभनाथ राम अपने घर के बाहर बच्चे को लेकर बैठी थी।  लगभग 3:30 बजे शाम को फायरिंग रेंज से निकली एक गोली आशा देवी को लग गई। जिससे वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी।

गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गोली महिला के बाएं जांघ मे जाकर अटक गई है। महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों कि माने तो फायरिंग रेज से अक्सर गोली निकलती है। जिससे अभी तक दर्जन भर लोग घायल हो चुके है। जिला प्रशासन से इस संबंध मे उचित कार्यवाही कि मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें