चौबेपुर थाने से कुछ दूर पर स्थित कटेसर कला (बनकट) के सीवान में स्थित एक मकान में शनिवार देर रात घुसे चार बदमाशों ने महिला को राड और पेचकश से घायल कर लूटपाट की। महिला के अनुसार चारोें बदमाश कच्छा और बनियान पहने हु़ए थे। महिला के घर से बदमाश तीस हजार रुपये, गहने और मोबाइल लूट ले गए हैं।
सीवान में प्रेमशीला का मकान है। पति की मौत हो चुकी है। दो लड़के वाहन चालक हैं, जो कि बाहर रहते हैं। प्रेमशीला के अनुसार बदमाश घर में घुसे तो वह जाग कर उठ गई। सभी उससे कमरों की चाबी मांगने लगे। न देने पर राड और पेचकश से वार कर घायल कर दिया। कान और हाथ पर पहने जेवर जबरन खींच लिए। एक-एक कमरे को खंगाल कर कुल 30 हजार नकदी और आभूषण समेट ले गए। भागते समय मोबाइल फोन भी ले गए। मामले में महिला ने चौबेपुर थाने पर तहरीर दी है। रविवार को चौबेपुर पुलिस ने प्रेमशीला का चिरईगांव पीएचसी में उपचार कराया।
उध्ार, चोलापुर थाना अंतर्गत झरहिया स्थित बरम बाबा मंदिर के समीप रविवार रात दो बदमाशों ने ढेरही निवासी आशीष यादव को तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूटने का प्रयास किया। आशीष बदमाशों से निहत्थे भिड़ गया। इसके चलते बदमाशों दानगंज की ओर भाग निकले। चोलापुर पुलिस ने बदमाशोें का खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। आशीष दानगंज बाजार से दवा लेकर घर लौट रहा था।