फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित उत्पादों की जलाई होली

Sun, 09 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चीन निर्मित उत्पादों की जलाई होली
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी के साथ शनिवार को शहर की सड़कों को चीन निर्मित उत्पादों का जोरदार विरोध हुआ। ‘व्यापारियों ने ठाना है, चाइना को भगाना है’, ‘गो बैक चाइना-गो बैक’ के नारों के साथ हाथों में कैंडल और चाइनीज उत्पाद विरोधी स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे व्यापारियों ने चाइनीज उत्पादों की होली जलाई। इसे भारत का सर्जिकल स्ट्राइक-2 करार देते हुए यह शपथ ली कि चाइनीज उत्पाद न बेचेंगे न खरीदेंगे।  
विज्ञापन


सिगरा महमूरगंज व्यापार मंडल के तत्वावधान में सिगरा चौराहे से शुरू हुआ व्यापारियों का कैंडल मार्च महमूरगंज तिराहे पर पहुंचा। आम लोग भी चीन निर्मित उत्पादों के विरोध की व्यापार मंडल की इस मुहिम में शामिल हुए। चाइनीज उत्पादों के विरोध में पैम्फलेट बांटे गए। व्यापारियों की सहमति से कुछ दुकानों पर ‘चाइनीज सामान मांगकर हमें शर्मिंदा न करें’ के स्टीकर भी लगाए गए।

महमूरगंज तिराहे पर चीन निर्मित उत्पादों की होली जलाने के बाद वक्ताओं ने कहा कि हाफिज सईद जैसे आतंकवादी के समर्थन में वीटो और पाकिस्तान के समर्थन में ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियों का पानी रोकने की साजिश कर चीन ने भारत को कमजोर समझने की भूल की है। भारत उसकी अर्थ व्यवस्था को 35000 करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका देकर सर्जिकल स्ट्राइक 2 करेगा। वक्ताओं में अध्यक्ष विमल मेहरोत्रा, महामंत्री शोभनाथ मौर्या, सिंधु सोनकर, प्रेम मिश्रा, शिवानंद, सुधीर, मनोज, चंद्रकांत, संजीव सिंह, ओम प्रकाश प्रमुख रहे। कार्यक्रम में प्रतीक गुप्ता, मनीष चौबे, शोभनाथ विश्वकर्मा राजेश, मनोज, महादेव, सौरभ सिंह, सुबोध, निक्की, आलोक आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें