Varanasi News: वाराणसी जिले में होटल के कमरे में फंदा लगाकर एक महिला ने जान दे दी। वह बिहार से अकेले बनारस आई थी। घटना की जानकारी तब हुई जब महिला के भाई ने उसे कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग कॉलोनी स्थित होटल श्यामल के कमरा नंबर 206 में मंगलवार को तियारा बिहार निवासी महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। मृतका के घरवालों को सूचना दी और उनकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिवानी चौबे (27) पत्नी विनय शंकर चौबे सोमवार शाम तियारा गांव बक्सर बिहार से अकेले वाराणसी आई और जानकी बाग कॉलोनी स्थित होटल श्यामल में कमरा लिया था। रात में किसी समय उन्होंने दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकर जान दे दी।
मामले की जानकारी तब हुई, जब मंगलवार को पांडेयपुर निवासी मृतका का भाई सौरभ उपाध्याय ने उसे फोन किया। कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उसने होटल प्रबंधन को फोन कर मामले की जानकारी ली। परिजन की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह फंदे से लटकी है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति विनय शंकर चौबे अपने आठ वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे के साथ गांव तियरा में थे। सूचना मिलने के बाद वह परिजनों के साथ वाराणसी आए। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना जानकारी मृतका के पति को दे दी गई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।