फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

Thu, 16 Jul 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शहर में जीटी रोड स्थित फायर ब्रिगेड के पास गुरुवार को एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल मुगलसराय कोतवाली को दी।

विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और नवजात को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। महिला बच्चे को लेने से मना कर रही है। कुछ पूछने पर ठीक से जवाब भी नहीं दे रही है।


काफी प्रयास के बाद चिकित्सकों की टीम ने किसी तरह एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले गई। वहां दोनों को भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें