फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे से लटकता मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 01 Apr 2020 08:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासी साधना चौहान (23) पत्नी पवन चौहान की बुधवार की दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पंखे के सहारे लटका पाया गया। मायकेवालों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

जहानागंज थाना क्षेत्र के नथुआपार गंभीरन निवासी भोला चौहान की पुत्री साधना चौहान की दो वर्ष पूर्व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी हुई थी। पति लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और एक माह पूर्व घर आया था। बुधवार की दोपहर में साधना पंखे की सहारे फांसी पर लटकी मिली। इसकी सूचना मायके वालों और पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर ही रही थी कि मौके पर पहुंचे साधना चौहान के भाई सोनू चौहान ने आरोप लगाया कि मुझे शक है कि दहेज के लिए मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे का कहना है कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें