फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: परिवार के साथ जा रही महिला की ट्रेन से गिर कर मौत, ग्वालियर से दर्शन-पूजन के लिए आई थी बनारस

Sat, 17 Jun 2023 06:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव देखा। दोपहर में उसकी शिनाख्त ग्वालियर निवासी सरोज वाजपेयी (51) के तौर पर हुई। सरोज के बेटे ने बताया कि शुक्रवार को सभी लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वापस जा रहे थे। बनारस से आगे जाने पर ट्रेन में उनकी मां नहीं दिखीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर से दर्शन-पूजन के लिए आई महिला की बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

विज्ञापन


बनारस स्टेशन के उत्तरी छोर पर स्थित रेलवे के सिग्नल बॉक्स के समीप सुबह के समय स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव देखा। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर बनारस स्टेशन की जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हुई।

दोपहर के समय बनारस स्टेशन पहुंचे ग्वालियर के किला गेट थाना के केशव बाग निवासी चेतन वाजपेयी ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि महिला उनकी मां सरोज वाजपेयी (51) हैं। चेतन ने बताया कि वह परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ वाराणसी में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। शुक्रवार को सभी लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वापस जा रहे थे। बनारस से आगे जाने पर ट्रेन में उनकी मां नहीं दिखीं। इस पर वह ट्रेन से उतर कर उन्हें खोजते हुए बनारस स्टेशन आए। स्टेशन आने पर उन्हें उनकी मां की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में बिजली-पानी को तरसी 50 हजार से ज्यादा की आबादी, परेशानी खत्म होने का नहीं ले रही नाम

विज्ञापन

मिलती मदद तो शायद बच जाती जान

स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला के ट्रेन से गिरने के बाद मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें ट्रैक के किनारे बैठा दिया था। इसके बाद किसी का ध्यान ही उनकी ओर नहीं गया। अगर समय से चिकित्सकीय मदद मिल जाती तो हो सकता है कि महिला की जान बच जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें