फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से बिगड़ी महिला की हालत, पति ने कहा- गरीबी से जूझते पेट भरने के लिए नहीं है कुछ

Sun, 04 Aug 2019 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव की एक महिला की हालत भूख की वजह से बिगड़ गई। उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।

विज्ञापन


टिसौरा गांव निवासी संजय राजभर ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी सुनामी देवी मनरेगा मजदूर हैं, लेकिन उनको काम नहीं मिल पा रहा है। जबकि गरीबी से जूझते पेट भरने के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाना पड़ रहा है। पत्नी भूख से पेट में उठे दर्द को बर्दाश्त किए काम करती रही। पैसे के अभाव में घर पर दो दिनों से कम खाना बन रहा था।

भूख की वजह से शनिवार की रात करीब नौ बजे पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। 108 एंबुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि महिला बहुत कमजोर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूख की वजह से उसे चक्कर आ गया था। उसका इलाज चल रहा है, हालत में सुधार है। इस संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने कुछ भी बोलने से इंकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें